साथ मिलकर करेंगे काम,
पौंसाड़ा बनेगा सशक्त ग्राम!
ग्राम पंचायत पौंसाड़ा – परिचय
ग्राम पंचायत पौंसाड़ा, टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) का एक प्रगतिशील और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध गांव है। यह पंचायत कई बस्तियों और टोलों से मिलकर बनी है, जिनमें प्रमुख हैं: थोक बिटूला, नौथा, दलमासा, कफोलगांव, गुलियारगारा, चमोलगांव, और भटगांव।
यह पूरा क्षेत्र अपने ऐतिहासिक महत्व, प्राकृतिक सुंदरता और सामुदायिक एकता के लिए जाना जाता है। यहां के लोग कृषि, शिक्षा, पारम्परिक ज्ञान, पशुपालन और सामुदायिक सहयोग को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं।
पौंसाड़ा ग्राम पंचायत आज उस मोड़ पर खड़ी है, जहाँ परम्परा और आधुनिकता का संतुलित विकास आवश्यक है। हम अपने पूर्वजों की गौरवशाली विरासत को संजोते हुए गांव को स्मार्ट विलेज और आत्मनिर्भर ग्राम बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधि
हमारे कार्यक्षेत्र
निरंतर अद्यतन करते हुए इसे पौंसाड़ा ग्राम की गौरवशाली धरोहर का जीवंत दस्तावेज़ बनाएंगे। पिछले 200 वर्षों में हमारे पूर्वजों के इतिहास को सही रूप में संकलित और संरक्षित किया जाएगा, जिसके लिए एक समर्पित टीम परामर्श और सत्यापन का कार्य करेगी। ग्राम पंचायत पौंसाड़ा के प्रत्येक नागरिक से संवाद के माध्यम से हम एक साझा दृष्टिकोण विकसित करेंगे — ताकि हमारा गांव स्मार्ट विलेज और स्वावलंबी ग्राम बने। हमारा लक्ष्य है कि पौंसाड़ा को एक विकसित ग्राम के रूप में मान्यता मिले, जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी विकसित देशों के बराबर हो। हम मानते हैं कि हमारा मार्ग राम नीति से निर्देशित होगा, राजनीति से नहीं। साहस, सतर्कता और जीवंत समाज की भावना के साथ, हम प्रगति और समृद्धि का स्वप्न साकार करेंगे। जब हम एकजुट हैं, तब कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। “ग्राम पंचायत स्थानीय स्वशासन की वह व्यवस्था है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों के सुचारु संचालन और विकास के लिए गठित किया जाता है।”
हमारी दृष्टि
- पौंसाड़ा को एक स्मार्ट, आत्मनिर्भर और विकसित ग्राम पंचायत बनाना, जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, बेहतर जीवन स्तर और गर्व से जीने का अधिकार मिले। हमारा लक्ष्य है कि पौंसाड़ा को ऐसा गाँव घोषित किया जाए जिसकी प्रति व्यक्ति आय और जीवन स्तर विकसित राष्ट्रों के बराबर हो।”
हमारा मिशन
- संपूर्ण विकास
- स्मार्ट ग्राम का निर्माण
- आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था
- सांस्कृतिक संरक्षण
- सामुदायिक सहभागिता
- हरित और सतत् विकास
- राम नीति, न कि राजनीति
प्रशासनिक सीमायें
- ग्राम पंचायत पौंसाड़ा के अंतर्गत आने वाले प्रमुख गाँव/टोले हैं:
- बिटूला, नौथा, दलमासा , काफोलगांव, गुलियार गारा , चमोलगांव, भटगांव
- ये सभी मिलकर पौंसाड़ा ग्राम पंचायत का प्रशासनिक क्षेत्र बनाते हैं।
कार्य सीमाएं
- विकास एवं बुनियादी ढांचा
- शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण
- कृषि एवं आजीविका विकास
- पर्यावरण एवं सतत विकास
- सामाजिक न्याय और सहभागिता
- सांस्कृतिक और सामाजिक संरक्षण
हमारी संख्या ही हमारी पहचान
पौंसरा गांव का भौगोलिक क्षेत्रफल 31.65 हेक्टेयर है।
परिवारों की संख्या
हमारे सहयोगी संस्थान -








